लखनऊ, संकल्प सवेरा। कोरोना संक्रमण से उपजे हालात और गंभीर होते जा रहे हैं। मौतों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को आई रिपोर्ट ने तो पिछले सभी आंकड़े पीछे छोड़ दिये। रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को कोरोना से रिकॉर्ड 42 मौतें हुईं। जबकि ठीक एक दिन पहले यानी शुक्रवार के आंकड़े राहत भरे थे। शुक्रवार को कोरोना से मरने वालों की संख्या 14 थी। कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में इतना अधिक इज़ाफ़ा चौकाने वाला और चिंताजनक है। क्योंकि अभी तक इस महामारी से मरने वालो की संख्या में इतना अधिक इजाफा नहीं हुआ था। हालांकि संक्रमितों से ज्यादा मरीज ठीक भी हो रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अभी तीन हफ्ते लखनऊ के अहम हैं।
शनिवार को 5461 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 30 हजार लोगों के नमूने लिए गए थे। इन नमूनों की जांच के बाद संक्रमितों का पता चला है। अधिकारियों का कहना है कि सबसे ज्यादा कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग के तहत नमूने लिए जा रहे हैं। एक मरीज के सापेक्ष करीब 20 से 25 लोगों के नमूने एकत्र किए जा रहे हैं।












