मड़ियाहूं( जौनपुर) स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जयरामपुर गांव में मंगलवार की सुबह जमीनी विवाद में हुई मारपीट में दोनों पक्षों से 5 लोग घायल हो गए।
बताया जाता है कि जयरामपुर गांव निवासी श्याम जीत राजभर अपने खेत मैं पेड़ लगा रखे थे ,जिसे रामचरित्र पक्ष के लोगों ने उखाड़ कर फेंक दिया ।मंगलवार को सुबह जब श्याम जीत पक्ष के लोगों ने पूछा कि भाई पेड़ क्यों उखाड़ दिए इतने में मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे ईट पत्थर चलने लगे। जिससे एक पक्ष से श्याम जीत राजभर ,विशाल राजभर, संगीता राजभर व दूसरे पक्ष से सीता रानी व आकाश राजभर घायल हो गए।
मारपीट के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे ।पुलिस तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही में जुटी है।












