संदिग्ध हाल में आग लगने से 5 बीघा गेहूं जलकर राख
करंजा कला,संकल्प सवेरा। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सादीपट्टी गांव में संदिग्ध हाल में आग लगने से 5 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया । किसी तरह ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से जोतकर कर आग के चयन को तोड़ा और जिससे आग पर काबू पा सके। मौके पर पुलिस फोर्स भी पहुंच गई और जांच-पड़ताल में जुट गई।

जानकारी के अनुसार शादीपट्टी गांव में अचानक गेहूं की खड़ी फसल धू-धू कर जलने लगी। इस दौरान ग्रामीणों ने लेकिन आग इतनी विकराल रूप ले चुकी थी किसी भी तरह के काबू में नहीं आ रहे थी ।इस दौरान पिंटू यादव ने अपने ट्रैक्टर से गेहूं की जुताई करके आग के चयन को तोड़ दिया और जिस से आग पर काबू पाया। तब तक रामजीत यादव शादी पट्टी की चार बीघा, मधुकर यादव व राजकुमार यादव का दस- दस बिस्सा गेहू जलकर राख हो चुकी थी
। लोगों ने कहा कि गेहूं जलने से अब खाने के लाले पड़ जाएंगे ।हालांकि इस दौरान पूर्वांचल पुलिस चौकी प्रभारी संतोष कुमार यादव मय फोर्स के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया किसी ने सिगरेट पीकर गेहूं में फेंक दिया इस दौरान मौके पर माचिस भी बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।













