• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

आसमान से बरसती आग में 44 दिन चुनाव, जलकर मरते रहे मतदान में लगे कर्मचारी

44 days of elections in which fire rained from the sky, employees engaged in voting kept burning to deat

Sankalp Savera by Sankalp Savera
June 1, 2024
in Jaunpur
0
31 मई तक वितरित होंगे फ्री खाद्यान्नः DSO

Oplus_0

1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

आसमान से बरसती आग में 44 दिन चुनाव, जलकर मरते रहे मतदान में लगे कर्मचारी
—————————————
-नैतिकता की मिसाल थे लाल बहादुर शास्त्री जिन्होंने रेल यात्रियों को लग रही गर्मी देख मथुरा में अपने कोच से हटवा दिया कूलर, आज़ के नेता चुनावी सभाओं में अपने मंच पर लगवाते हैं ए/सी, पब्लिक खुद के पसीने से बुझाती है प्यास l
-आज़ देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने आम चुनाव को 7 फेज़ में 44 दिन खींचा तो तापमान ने इनके मुकाबले में चुनौती देते हुए अपना पारा 52 डिग्री के ऊपर पहुंचा दिया l हर फेज़ के मतदान में दम तोड़ रहे मतदान कर्मचारी और आम नागरिक l
-पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री कहते थे की हम उतनी ही सुविधा का उपभोग करेंगे जितना हर आम नागरिक को मुहैया होंगी, क्योंकि पैसा उनका है,आज़ पीएम नरेंद्र मोदी मेडिटेशन के नाम पर कन्या कुमारी में तपस्या कर रहे लग्जरी स्टूडियो मेंl
—————————————-
कैलाश सिंह/अशोक सिंह/एकलाख खान

—————————————-
वाराणसी/नई दिल्ली/लाखनऊl देश का आम चुनाव सात फेज़ में 44 दिन चला l एक जून को मतदान का अंतिम चरण समाप्त हो गया l इस बीच वोट प्रतिशत कम या बेसी और दोनों गठबंधन एनडीए -इंडिया अपने घटक दलों को लेकर एक- दूसरे से अधिक सीटें हासिल करने को हर स्तर पर उपाय किए l आरोप- प्रत्यारोप का भी दौर चला लेकिन मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद निर्वाचन कार्य इतना लम्बा खींचने पर क्यों विचार नहीं किया गया? आज़ चुनाव के हर फेज़ में तपती गर्मी में सैकड़ों परिवारों के लोग मतदान कार्य में लगे अपनों को खोते रहे l बढ़ते तापमान के साथ मृतकों की बढ़ती संख्या कर्मचारियों के परिजनों के रोंगटे खड़ी करती रही l अखिर इन मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा? इन सवालों का जवाब कार्यवाहक सरकार और मुख्य निर्वाचन आयोग के पास भी शायद नहीं हैl ऐसे में नेताओं से नैतिकता की उम्मीद बेमानी होगी l
देश का प्रथम आम चुनाव 13 मई 1952 हुआ जाहिर है गर्मी का ही सीज़न था तब जनता के जेहन में ऐसे सवाल नहीं कौंधते थे क्योंकि देश की आजादी की खुमारी में भी नेताओं में नैतिकता परवाँन पर होती थी l हर आमजन खुद को मालिक समझता था l तब के नेता की एक वाकए के बहाने बानगी देखिए- पूर्व प्रधान मन्त्री लाल बहादुर शास्त्री जवाहर लाल नेहरू की कैबिनेट में रेल मन्त्री थेl वह मुंबई (बंबई) की यात्रा पर थे l आज़ की तरह तपती गर्मी में जब वह अपने कोच में पहुंचे तो राहत भरी ठंड महसूस हुई l उन्होंने अपने पीए से पूछा बाहर गर्मी, भीतर ठंड कैसे? जवाब मिला कि कूलर लगा है, वह बहुत खुश हुए, फिर कहा की सभी यात्रियों को राहत मिलेगी l तब पीए ने बताया की केवल आपके कोच में यह व्यवस्था है l इसके बाद उनके गुस्से का तापमान 52 डिग्री पार कर गया l उन्होंने मथुरा स्टेशन पर अपने कोच से कूलर निकलवा दिया l कहाकि हम जिसके पैसे का उपभोग कर रहे हैं उसी को यदि सुविधा नहीं मिले तो हम कैसे लेंगे? यह नैतिकता के परे है l

Oplus_0

आज़ सात फेज़ में हो रहे चुनाव का अंतिम दिन है और गर्मी की ऊँचाई 52 डिग्री से आगे बढ़ते हुए तापमान आसमान की परवाज़ कर रहा है l देश भर में हर फेज़ के चुनाव प्रचार के दौरान सभाओं में तेज़ गर्मी देख अपने नेताओं के लिए आयोजकों ने मंचों पर ए/सी, कार, हेलिकॉप्टर, जहाज सब वतानुकूलित, लेकिन जुटाई गई भीड़ के लिए तो तमाम जगहों पर पेयजल की व्यवस्था नाकाफ़ी होने पर बिलबिलाते लोग प्यास बुझाने को खुद के होंठ गीला करते नज़र आये l
भीषण गर्मी में चुनाव को लम्बा खींचने पर कार्यवाहक सरकार और निर्वाचन आयोग को आमजन के साथ चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी कोसते रहेl
तमाम पार्टियों के कार्यकर्ता तो ‘जान है तो जहान है’ के फार्मूले पर अमल करते हुए खड़ी दोपहरी घरों में गुजार लिए, लेकिन चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को तीन दिन प्रशिक्षण के बाद मतदान से एक दिन पूर्व बूथों पर जाने के लिए काग़ज़ लेने और फिर वोटिंग के दिन देर रात ड्यूटी करके लौटे तो घर वालों को उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा l कोई लू की चपेट में था तो किसी का शरीर निर्जलीकरण की गिरफ्त में l विगत एक हफ्ते से गर्मी से मरने वालों की संख्या में ज्यादा इजाफा हुआ l हालांकि इसका सिलसिला पांचवे फेज़ से शुरू हो गया था l अंतिम फेज़ से दो दिन पूर्व से सभी राज्यों से मरने वालों के आंकड़े बढ़ने लगे l तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही वोट डालने वालों की घटी संख्या ने ही मतदान प्रतिशत को घटाने में अहम भूमिका निभाई l अब मतगणना 4 जून के बाद चुनाव में लगे लोगों की हुई मौत के मुआवजे का भी सवाल खड़ा होगा?

Previous Post

स्केटिंग प्रीमियर लीग: गोलकीपर अविरल सिंह ने किया शारदार प्रदर्शन

Next Post

एग्जिट पोल: जौनपुर से कृपाशंकर सिंह व मछली शहर से बीपी सरोज जीत रहे

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
एग्जिट पोल: जौनपुर से कृपाशंकर सिंह व मछली शहर से बीपी सरोज जीत रहे

एग्जिट पोल: जौनपुर से कृपाशंकर सिंह व मछली शहर से बीपी सरोज जीत रहे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

March 12, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.