• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

खुशहाल परिवार दिवस पर 32 महिलाओं को मिली नसबंदी की सेवाएँ

123 महिलाओं को लगा अंतरा का इंजेक्शन

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 22, 2021
in Jaunpur
0
खुशहाल परिवार दिवस पर 32 महिलाओं को मिली नसबंदी की सेवाएँ
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

खुशहाल परिवार दिवस पर 32 महिलाओं को मिली नसबंदी की सेवाएँ
123 महिलाओं को लगा अंतरा का इंजेक्शन
परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बेहद जरूरी
संकल्प सवेरा जौनपुर, 22 अक्टूबर 2021 | खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन वृहस्पतिवार को जनपद के 21 ब्लाक, शहरी क्षेत्र के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी), 73 एपीएचसी, 73 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और 492 उप केन्द्रों (सब-सेंटर) पर हुआ । इस दिवस पर जिले में 32 महिलाओं को नसबंदी की सेवाएँ प्रदान की गईं । 123 महिलाओं ने अंतरा का तिमाही गर्भ निरोधक इंजेक्शन अपनाया जबकि 61 को प्रसव के बाद लगने वाले पीपीआईयूसीडी की सुविधा दी गयी | 315 साप्ताहिक गर्भ निरोधक गोली छाया दी गई। 3284 कंडोम बांटे गए। 104 ई-पिल्स व 586 को माला-एन की गोली बांटी गई जबकि 52 ने कॉपर-टी लगवाया।

ब्लाक पर अन्य सुविधाएं जैसे अस्थाई विधि के लिए लोगों को परामर्श व सुविधा दी गई। गर्भ निरोधन के दो साधनों माला-एन और छाया को अपनाने पर लाभार्थियों का ज्यादा जोर रहा। कार्यक्रम के दौरान आशा कार्यकर्ता तथा आशा संगिनी ने उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाओं, नवविवाहित दम्पति, महिलाओं तथा ऐसी महिलाएं जिनके तीन या तीन से ज्यादा बच्चे हैं, उन्हें संबंधित ब्लाक पर लाकर उनका रजिस्ट्रेशन कराया। लाभार्थियों ने मौजूद परिवार नियोजन के संसाधनों में से अपनी इच्छा के अनुरूप संसाधनों को अपने लिए मांगा और उन्हें उपलब्ध कराया गया।
समस्त कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. जीएसवी लक्ष्मी की देखरेख में किए गए । जिला कार्यक्रम प्रबंधक सत्यव्रत त्रिपाठी, परिवार कल्याण के नोडल अधिकारी तथा एसीएमओ डॉ. राजीव यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रदेश की तकनीकी सहयोग इकाई (टीएसयू) ने समय-समय पर संबंधित लोगों से बात कर सहयोग देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई।

खुशहाल परिवार दिवस को सफल बनाने के लिए सीएमओ की अध्यक्षता व मार्ग दर्शन में सभी एसीएमओ, अधीक्षक/ प्रभारी चिकित्साधिकारी, डीसीपीएम, मातृ स्वास्थ्य कंसल्टेंट, शहरी स्वास्थ्य समन्वयक ने स्वयं और पूरी टीम के साथ सहयोग किया। इसके अलावा कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर सीएमओ डॉ. जीएसवी लक्ष्मी ने जिला टास्क फोर्स की बैठक में अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित कराकर इसे सफल बनाने के लिए प्रेरित किया था।

रुहट्टा निवासी निशा जिला अस्पताल में खुशहाल परिवार दिवस पर शामिल हुईं और छाया गोली लीं। वह वहां के कर्मचारियों के व्यवहार से खुश थीं और उन्हें कोई असुविधा नहीं हुई।

कुद्दूपुर निवासी साधना पाल जिला महिला अस्पताल में खुशहाल परिवार दिवस में शामिल हुईं और छाया की गोली लीं। उन्हें भी वहां के कर्मचारियों का व्यवहार अच्छा लगा क्योंकि उन्हें लोगों ने खुशहाल परिवार के जरूरी सन्देश दिए |
जनपद की उपलब्धियां : –

अप्रैल 2021 से सितम्बर 2021 तक 18 पुरुष नसबंदी (एनएसवी) एवं 1520 महिला नसबंदी की जा चुकी है। इसके साथ ही 3462 महिलाओं ने इंट्रा यूट्राइन कांट्रासेप्टिक डिवाइस (आईयूसीडी), 6154 महिलाओं ने पोस्ट पार्टम इंट्रा यूट्राइन कांट्रासेप्टिक डिवाइस (पीपीआईयूसीडी) की सेवा ली। वहीं 5913 महिलाओं ने अंतरा गर्भ निरोधक इंजेक्शन तथा 3462 महिलाओं ने छाया गर्भ निरोधक गोली का लाभ लिया ।

Previous Post

कोडिंग डिकोडिंग की व्यवस्था भ्रष्टाचार रोकने के लिए बनी: कुलपति

Next Post

जिले में 22 नवम्बर से चलेगा फाइलेरिया एमडीए अभियान

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
खुशहाल परिवार दिवस पर 32 महिलाओं को मिली नसबंदी की सेवाएँ

जिले में 22 नवम्बर से चलेगा फाइलेरिया एमडीए अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.