मछलीशहर । स्थानीय कोतवाली के श्रीनेतगंज बाजार में सीढ़ी के सहारे घर मे घुसे चोरों ने तीन सौ ग्राम सोने के बिस्किट टुकड़े सहित कुल लगभग 18 लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
उक्त बाजार निवासी शिवकुमार गुप्ता रिटायर्ड अध्यापक बाजार के बगल अपना घर बनवाकर परिवार के साथ रहते है। बुधवार आधी रात घर के बगल रखी बाँस की सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ गए। छत से नीचे उतर चोर घर का दरवाजा पर लगा ताला तोड़कर कर कमरे में घुस गए। रिटायर्ड अध्यापक के अनुसार चोरों ने कमरे में रखी अलमारी व पेटी का ताला तोड़ अलमारी में रखा तीन सौ ग्राम सोने के बिस्किट के टुकड़े सहित बहु व पत्नी की मंगलसूत्र, झुमका, अंगूठी, बाली सहित लगभग 18 लाख रुपये गहने उठा ले गए। उन्होंने बताया कि परिवार के सभी सदस्य अपने अपने कमरो मैं सोये हुए थे। सुबह छः उठने पर जब घर में सामान बिखरा देखा तो घटना की जानकारी तुरंत कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस ने घटना की छानबीन की तो घर से कुछ दूर तोड़ी गई छोटी पेटी व गहने रखने पर्स मिला। घटना की सूचना पर जिले से ग्यारह बजे पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मामले की छानबीन की। मामले बाबत प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद अभी तक कोई तहरीर नही मिली। मौके पर छानबीन में भुक्तभोगी के द्वारा चोरी के सामान को लेकर बार बार बयान बदला जा रहा है। उन्होंने चोरी की बात कबूल करते हुए सोने के बिस्किट को लेकर संदिग्धता जाहिर की।












