केराकत(जौनपुर) ।आर्य स्पोर्टिंग्स क्लब केराकत के तत्वावधान में सोमवार को सिहौली चौराहा स्थित मैदान पर शुरू हुई राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन आर के स्पोर्टिंग क्लब राँची तथा आजाद स्पोर्टिंग क्लब मुनारी वाराणसी के बीच खेला गया जिसमें वाराणसी ने 3-2 मैच को अपने कब्जे में कर लिया।
दूसरे दिन खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि डेहरी ग्राम प्रधान गुड्डू खान,बबलू यादव द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के साथ शुरू हुआ।
दोनों टीमों ने एक दूसरे पर हमला पर हमला करते हुऐ अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।
खेल के प्रथम हॉफ में वाराणसी की टीम 1 गोल करके आगे बढ़त बनाये रखी, किन्तु दूसरे हाफ में राँची की टीम ने एक गोल मारकर खेल बराबरी पर कर दिया।।खेल समाप्ति के बाद दोनों टीमों को 5-5 मिनट का मौका दिया गया जिसमें वाराणसी की टीम ने 3-2 से विजयी घोषित हुई।निर्णायक की भूमिका मनीष निषाद ने निभाते हुए वाराणसी को 3-2 गोल से वाराणसी को विजयी घोषित किया।
इस अवसर पर बलिराज आर्य,राजेन्द्र यादव प्रधान,बेचन प्रधान,ओमप्रकाश यादव,हीरेन्द्र यादव एडवोकेट,संतोष यादव,राम अवतार,सत्यप्रकाश आर्य,सुरेश शर्मा,विनोद कुमार चौहान आदि लोग मौजूद रहे।












