बदलापुर ! महराजगंज थाना क्षेत्र के मितावां निवासिनी विधवा रिंकू मिश्रा से एक जालसाज ने आवास दिलाने के नाम पर 25 हजार रुपये ऐंठ लिया है। महिला रुपये वापस किये जाने को लेकर थाने का चक्कर काट रही है।
गांव निवासिनी रिंकू मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाई कि मेरे पति अरबिंद मिश्र का दो वर्ष पूर्व निधन हो गया। मैं बैंक कार्य से बदलापुर आयी थी। जहां ऊदपुर गेल्हवा गांव का संतोष दूबे मिला जो अपने आपको विकास भवन में रहने की बात करते हुए पेंशन, आवास, हैंडपंप आदि सुविधाएं दिला दूंगा।
इसके एवज म़े 25 हजार रुपये मांगा। महिला उसके विश्वास में आकर 25 हजार रुपये दे दिया। आजतक न तो उसे आवास आदि मिला और न ही रुपये वापस किया।












