मछलीशहर ।स्थानीय विकास खण्ड के जमुहर गाव में स्थित अटल मनरेगा पार्क मे आयोजित सामुहिक विवाह कार्यक्रम में 22 जोड़ो ने अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की । सामुहिक विवाह कार्यक्रम में सांसद बी पी सरोज ,उपजिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, सी ओ विजय सिह तथा बो डी ओ राजन राय सहित वर – वधू पक्षों से आये सैकड़ों परिजन मौजूद रहे।नवविवाहित जोड़ो को उक्त लोगो के द्वारा आर्शीवाद और उपहार भी दिया गया है।
उक्त कार्यक्रम में 24जोड़ो ने पंजीकरण कराया था किंतु शुक्रवार को मछलीशहर ब्लाक के चार,सुजानगंज ब्लाक के11,बरसठी ब्लाक से 4तथा मुगराबादशाहपुर ब्लाक के तीन युवक युवतियों ने ही सिर्फ भाग लिया। विवाह कार्यक्रम को वैदिक रीति रिवाज के अनुसार रामगढ़ के शास्त्री दयाशंकर दुबे समेत पांच पुरोहितों की देखरेख में सम्पन्न कराया गया है।
ग्राम प्रधान श्यामसुंदर बिन्द द्वारा पार्क को विवाह मण्डप के रूप में तब्दील किया गया था।कार्यक्रम के प्रबन्धक निर्मल राम यादव रहे। उक्त अधिकारियों के अलावा अशोक बिन्द, शिवबाबू सरोज ,ए डी ओ पंचायत रामनिहोर और हरिश्चंद्र मौर्य,अनिल सरोज,अतुल कुमार सिंह समेत ब्लाक के कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सम्पन्न कराया।सासद ने नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद देते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही सामुहिक विवाह योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की।नवदम्पतियो को उपहार भी दिया।












