जय श्री राम के जयकारे के साथ आतिशबाजी कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री राम जन्मभूमि/निर्माण का जश्न और जलालपुर चौरहे पर गुजरने वाले लोगों को वितरण किया गया प्रसाद।
जौनपुर – जलालपुर बाजार में सक्षम जिलाध्यक्ष अभय विक्रम प्रताप सिंह द्वारा अयोध्या के राम मंदिर भूमिपूजन एवं निर्माण की अत्यंत खुशी एवं उत्साह में जलालपुर चौरहे पर 501 किलो लड्डू का प्रसाद 2100 पैकेट में लोगों में वितरण किया गया।
अभय विक्रम प्रताप सिंह ने बताया कि ईश्वर कृपा से कई जन्मों का पुण्य प्रताप हैं कि ऐसे परिवार में जन्में हैं जो किसी न किसी रुप में श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन से जुड़ा रहा हूँ और उनके द्वारा बताया गया कि इस पर्व से बड़कर हम हिन्दूओं का कोई पर्व नहीं है और आज हम लोगों के पूर्वजों का बहुत बड़ा सपना साकार हुआ हैं।
इस मौके पर मूरलीधर गिरि,अतुल दुबे, शत्रुघ्न तिवारी आशीष,रमेश मौर्य,किरत पाल रोशन सिंह,शशि प्रकाश सिंह धनंजय दुबे निर्भय विक्रम प्रताप सिंह एवं सक्षम के समस्त जिला कमेटी के पदाधिकारी गण आदि लोगों के उपस्थिति में प्रसाद वितरण किया गया।