सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत
संकल्प सवेरा बक्सा थाना क्षेत्र के पकड़ी ब्लॉक के पास सुबह 4:00 बजे तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी लखनऊ की तरफ से वाराणसी आ रही थी। इसी बीच ड्राइवर को झपकी लग गई। जब तक ड्राइवर को समझ पाता तब तक तेज रफ्तार में गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई ।
हादसे में अंकुर राय 26, निवासी अर्जुनपुर सैदपुर गाजीपुर और मोहंती पुत्र प्रह्लाद भगवानपुर वाराणसी की मौत हो गई है। वहीं पट्टी प्रतापगढ़ के निवासी प्रभाकर यादव गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
दुर्घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं डिवाइडर से बोलेरो गाड़ी को हटाया गया है












