बोलेरो सवार बदमाशों ने बाइक में मारा धक्का एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल
संकल्प सवेरा,मडियाहू। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मड़ियाहूं मछली शहर मार्ग पर स्थित किसुनपुर गांव के पास बोलेरो सवार बदमाशों ने बाइक को टक्कर मारकर युवक को कुचल दिया ।जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जाता है कि रविवार को शाम 5:30 बजे के लगभग एक गांव की दो लड़कियां अपने घर जा रही थी। बेलवा अतरौल गांव के पास बोलेरो सवार बदमाशों ने लड़कियों को बोलेरो में खींचकर बैठा लिया और छेड़खानी करने लगे। ग्रामीणों के ललकारने पर बोलेरो सवार भागने लगे जिसमें गांव के ही विकास यादव पुत्र रामाआसरे 20 वर्ष व अनुज कुमार पुत्र ओम प्रकाश यादव ने अपनी बाइक से बोलेरो का पीछा किया । किशनपुर गांव के पास दोनों ने ओवरटेक कर बोलेरो को रोकना चाहा ।बोलेरो ने धक्का मार दिया जिससे दोनों गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए
। इसके बाद बोलेरो चालक ने गाड़ी बैक कर विकास यादव के ऊपर चढ़ा दिया और मौके से फरार हो गए ।पीछे से आ रहे गांव के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने विकास यादव पुत्र रामआसरे 20 वर्ष निवासी बेलवा को मृत घोषित कर दिया। अनुज पुत्र ओम प्रकाश यादव प्रधान 21 वर्ष गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज चल रहा है ।थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। दूसरा घायल है जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है ।तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलते ही आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
बाइक बोलोरो टक्कर में किसान की मौत— सरायख्वाजा। रविवार की रात जौनपुर मल्हनी रोड़ के भैंसनी पेट्रोल पंप के सामने आमने सामने टक्कर में बाइक सवार 60 वर्षीय किसान की मौत हो गयी। पुलिस ने चालक समेत बोलोरो को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। ज्ञातव्य है कि हमजापुर निवासी राम भुवन यादव बाइक से मल्हनी बाजार से घर वापस आ रहा था तभी भैसनी पेट्रोल पंप के सामने बोलोरो ने टक्कर मार दिया।
किसान की मौके पर मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। बोलोरो तथा चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मृतक के पुत्र कुलदीप यादव ने पुलिस में मामला दर्ज कराई।














