भूमि विवाद में दोनो पछो में चटकी लाठी दोनो पछो के 5 महिलाओं सहित 19 लोग घायल
13 की हालत गंभीर रेफर
संकल्प सवेरा मुंगराबादशाहपुर ।स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम बेरमां व में बुधवार की सुबह 9 भूमि विवाद में दोनो पछो में लाठियां चटकी जिसमे 5 महिलाओं सहित 19 लोग घायल हुए इस सम्बंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बेरमांव निवासी नागेंद्र पुत्र रामयश अपनी भूमि नंबर 27 की जिसे हल्का लेखपाल ने नापकर दो दिन पूर्व पथरगद्दी कर दी थी
बुधवार को सुबह मकान निर्माण करवाना शुरू किया इतने में मोतीलाल आये और निर्माण कर रोकने को कहे देखते ही देखते लाठी डंडे से प्रहार करने लगे देखते ही देखते दोनो तरफ से लाठियां चटकने लगी जिसमे प्रथम पछ से 65 वर्षीय मोतीलाल,30 वर्षीय सीता देवी ,62 वर्षीय श्यामलाल,22 वर्षीय राहुल कुमार,15 वर्षीय पायल,40 वर्षीय राजनाथ, 18 वर्षीय बनारसी एवं दूसरे पछ के 32 वर्षीय नागेंद्र ,21 वर्षीय सचिन,16 वर्षीय प्रेम,38 वर्षीय मंजूदेवी ,40 वर्षीय रामकैलाश,32 वर्षीय नीरज,35 वर्षीय उग्रसेन,25 वर्षीय मुन्ना पटेल,40 वर्षीय राजकुमार
,48 वर्षीय कुसुम,36 वर्षीय सरोजा व 18 वर्षीय विवेक घायल हो गए सबको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया जहाँ मोतीलाल,श्यामलाल, राजनाथ,बनारसी ,नागेंद्र,प्रेम,मंजू,नीरज,उग्रसेन,मुन्ना,राजकुमार,कुसुम की हालत गंभीर देखप्रभारी चिकिसाधिकारी ने जिलाचिकित्सालय रेफर कर दिया इस संबंध में सतहरिया चौकी प्रभारी अजय कुमार पांडेय ने बताया मामला भूमि विवाद का है लेखपाल ने पथरगद्दी कर दी है उसके बाद भी लोग मारपीट कर लिए दोनो पछो की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है












