• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

पहले दिन टेलीमेडिसिन के माध्यम से 15 लोगों ने ली सलाह

कोविड का संक्रमण देखते हुए बंद की गईं ओपीडी की सेवाएं

Sankalp Savera by Sankalp Savera
April 18, 2021
in Jaunpur
0
Nushrratt Bharuccha ने शॉर्ट ड्रेस में बिखेरे हुस्न के जलवे, तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर वायरल
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

पहले दिन टेलीमेडिसिन के माध्यम से 15 लोगों ने ली सलाह
कोविड का संक्रमण देखते हुए बंद की गईं ओपीडी की सेवाएं
जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी ने लोगों से कोविड कमांड सेंटर के नम्बर से स्वास्थ्य सुविधाएं पाने की अपील की
जौनपुर, कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला अस्पतालों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर आउट डोर पेशेंट (ओपीडी) की सुविधा बंद कर दी गई है। कोविड कमांड सेंटर का नम्बर जारी कर लोगों से टेलीमेडिसिन के माध्यम से डॉक्टरों से सलाह लेने की अपील की गई है। पहले दिन रविवार को पहली पाली में 15 लोगों ने टेलीमेडिसिन के माध्यम से परामर्श लिया।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ राकेश कुमार ने बताया कि कोविड-19 का संक्रमण देखते हुए ओपीडी की सेवाएं बंद की जा रही हैं। बावजूद इसके मरीजों की सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है। जिला अस्पतालों तथा सीएचसी पर सिर्फ आपातकालीन सेवाएं, गर्भवती तथा शिशुओं का इलाज और उनकी देखरेख का काम पहले की तरह चलता रहेगा।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ आईएन तिवारी ने बताया कि रविवार को पहले दिन प्रथम पाली में सुबह 08 बजे से दोपहर 02 बजे तक 15 लोगों ने सम्पर्क कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श लिया। इसमें से 02 लोगों ने डॉ सोनकर से, 12 ने डॉ अशोक से और 01 ने डॉ शोभना से अपने स्वास्थ्य के संबंध में परामर्श लिया। उन्होंने बताया कि टेलीमेडिसिन के लिए डॉक्टरों का नम्बर जारी किया गया है। साथ ही संबंधित डॉक्टरों से भी अपनी पाली के दौरान मोबाइल फोन आन रखने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने लोगों से ओपीडी की जगह इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर पर लगी डॉक्टरों की ड्यूटी के अनुसार उनसे सम्पर्क कर स्वास्थ्य संबंधी सलाह लेने का अनुरोध किया है। कमांड सेंटर का नम्बर 05452-260666, 05452-260501 जारी कर बताया गया है कि कमांड सेंटर के नम्बर पर तीन पालियों में अलग-अलग डॉक्टर मौजूद रहेंगे। पहली पाली सुबह 08 बजे से दोपहर दो बजे तक की होगी जिसमें फिजीशियन डॉ वीके सोनकर (9452771251), चेस्ट फिजीशियन डॉ अशोक कुमार (9554438503) और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शोभना दूबे मौजूद रहेंगी। दूसरी पाली दोपहर 02 बजे से रात आठ बजे तक की होगी। इस समय फिजीशियन डॉ प्रमोद कुमार गुप्ता (8840816393, 8953660921), चेस्ट फिजीशियन डॉ दयाशंकर यादव (8922949276) तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ जया राय (9452949668) मौजूद रहेंगी। तीसरी पाली का समय रात 08 बजे से प्रातः 08 बजे तक का होगा। इस दौरान फिजीशियन डॉ विनय कुमार वर्मा (9265661302), डॉ मनीष कुमार यादव (9369414545), स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शिल्पी सिंह (8429939071) स्वास्थ्य संबंधी किसी भी दिक्कत के लिए परामर्श देंगी और रोगी नजदीक के मेडिकल स्टोर से दवा लेकर अपना इलाज करा सकेंगे।
इसके अलावा उन्होंने निजी चिकित्सकों से भी परामर्श लेने के लिए उनके मोबाइल नम्बर जारी किया है। बताया गया है कि फिजीशियन से संबंधित दिक्कत होने पर डॉ बीएस उपाध्याय (9415234391), डॉ आरपी यादव (7379847777), डॉ कैप्टन एके सिंह (9415207378), डॉ स्पृहा सिंह (9754309248), डॉ मिथिलेश मौर्या (7503302527) से सम्पर्क कर सकते हैं। जनरल सर्जरी के लिए डॉ रजनीश श्रीवास्तव (9415207011), डॉ एए जाफरी (9415891235), डॉ एलबी सिद्धार्थ (9670606060), डॉ एके सिंह (8004227001) मिलेंगे। हृदय रोग के लिए डॉ एचडी सिंह (9648709001), हड्डी रोग के लिए डॉ सुभाष सिंह (7236969600), डॉ आलोक यादव (7607876666) की सेवाएं ली जा सकती हैं । स्त्री रोग के लिए डॉ शुभा सिंह (9839984604), डॉ मधु शारदा (9452742888), बाल रोग के लिए डॉ अजीत कपूर (7007159398), डॉ फैज अहमद (8299054879), डॉ जयेश सिंह (8179815344), डॉ मुकेश शुक्ला (9648203000)। नेत्र रोग के लिए डॉ शैलेंद्र सिंह (9616956612), डॉ वीरेंद्र यादव (9936338705) तथा डॉ अजय पांडे (9415891680) पर सम्पर्क करें। न्यूरो सायक्रेटी के लिए डॉ शशिकांत यादव (8521391055), चर्मरोग के लिए डॉ वीके यादव (9452742888) तथा न्यूरो सर्जरी के लिए डॉ शशि प्रताप सिंह (9369602545) का नम्बर जारी किया गया है।

Previous Post

सीआरओ व ईओ की संयुक्त निगरानी में हुआ सेनिटाइजेशन कार्य

Next Post

गेहूं की फसल, आग की चपेट में आने से जल कर हुआ राख

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
गेहूं की फसल, आग की चपेट में आने से जल कर हुआ राख

गेहूं की फसल, आग की चपेट में आने से जल कर हुआ राख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

March 12, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.