14 वर्षीय किशोरी अधेड़ पर लगाया छेड़खानी का आरोप।
संकल्प सवेरा,धर्मपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात एक किशोरी ने पुलिस को फोन पर सूचना देख कर पड़ोसी अधेड़ पर उसके साथ सोते समय छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ को हिरासत में ले लिया।
आरोप है कि उक्त किशोरी के घर के सदस्य किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। किशोरी छत पर अकेली सो रही थी। रात में मौका पाकर किसी वक्त पड़ोस में रहने वाला एक अधेड़ व्यक्ति छत पर चढ़ आया तथा किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा।
नींद खुल जाने पर डरी हुई किशोरी ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। जिस पर अधेड़ वहां से भाग गया है। किशोरी ने रात में ही पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को रात में ही हिरासत में ले लिया।