उपजिलाधिकारी के आदेश पर पर मुकदमा दर्ज, दो वर्षो से शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा दुष्कर्म
मुकदमा दर्ज होने के बाद युवती युवक के साथ जाने पर अड़ी, पुलिस ने देर रात पहुँचाया युवती को घर
मछलीशहर । स्थानीय कोतवाली में एक युवती की माता ने गाँव के ही एक युवक पर शादी का झाँसा देकर उसकी युवती से दो वर्षों से शारिरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की माता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव की महिला ने गाँव के एक युवक पर उसकी पुत्री के साथ शादी का झांसा देकर दो वर्षों से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती की माता के अनुसार एक दिन पहले ही दोनों के संबंधों की जानकारी होने पर युवक के घर पूछताछ करने गई तो युवक की माँ सहित परिजनों ने भद्दी भद्दी गालिया, जान से मारने धमकी दी। युवती की माता ने तहरीर में युवक पर लगातार शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप भी लगाया और सोमवार तहसील उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंच मामले की तहरीर दी। जिसके बाद उपजिलाधिकारी ने प्रभारी निरीक्षक को मामले की जाँच कर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। मंगलवार कोतवाली पहुँची युवती व उसकी माता, आरोपित युवक के परिवार के साथ दिन भर दोनों की शादी के साथ अन्य पहलुओं पर संभ्रात ग्रामीणों ने समझौता करने कराने का प्रयास किया। किन्तु समझौता नही हो सका। अंत मे समझौता नही होने पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित युवक अनिल सहित आशीष, अजय, अखिलेश, अजित व शाँति देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। वही दूसरी तरफ आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर युवती ने घर जाने से इंकार करती रही। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने महिला कांस्टेबल की अभिरक्षा में युवती को रात आठ बजे उसके घर भिजवाया। मामले बाबत प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय से बात की गई तो उन्होंने कहा पुलिस मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही कर रही है। पीड़ित युवती मुकदमा दर्ज होने बाद घर जाने को तैयार नही थी। जिसके बाद महिला पुलिस की अभिरक्षा में युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।












