गभिरन( जौनपुर)8 अगस्त खुटहन थाना क्षेत्र के एक गाँव में गुरुवार की रात घर के बरामदे में सो रही दो चचेरी बहनो को चार युवको के द्वारा अगवा कर घर से पांच सौ मीटर दूर एक ट्यूबवैल पर दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों पर दुराचार, पाक्सो और दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो और आरोपितो को पुलिस ने क्लीन चिट दे दिया है। जबकि पीड़ित किशोरियों के पिता का आरोप है कि उसकी पुत्रियों को अगवा करने में चार लोग सामिल रहे। दुष्कर्म दो लोगों ने ही किया है। पुलिस ने अगवा करने वाले दो लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किया। वह न्याय के लिए न्यायालय की शरण में जाने का मन बना रहा है।
उक्त गांव निवासी किशोरियों के पिता का आरोप था कि खुदाबंद पुर गांव निवासी प्रियांशू यादव तथा बगल गांव पोटरिया के हैदर तथा दो और युवक आधी रात को असलहे के बल पर उसकी पुत्री व उसके छोटे भाई की पुत्री को घर के बरामदे में सोते समय अगवाकर ट्यूबवैल पर ले गये। जहाँ प्रियांसू और हैदर ने दोनों के साथ दुष्कर्म किया। जब कि अन्य दोनो आरोपित घेराबंदी कर किशोरियों को धमकाते रहे। मामले में पुलिस ने मात्र दो आरोपितो पर केस दर्ज किया है।