गभिरन संकल्प सवेरा (जौनपुर) भारतीय सूचना मंत्रालय के उपक्रम सीएससीई गवर्नेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड के द्वारा जिले के सभी ग्राम पंचायतों में स्थापित जनसेवा संचालकों के माध्यम से घरेलू सामानों का होम डिलिवरी प्रारम्भ किया गया है। इसी क्रम में खुटहन ब्लॉक में सीएससीई के द्वारा ग्रामीण ई स्टोर नाम से ऑनलाइन समान वितरण हेतु एक मोबाइल ऐप संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से ग्रामीण स्तर से विभिन घरेलू सामानों का होम डिलीवरी किया जा रहा है। इस माध्यम से कोई भी व्यक्ति प्लेस्टोर से सी एस सी ग्रामीण ई स्टोर के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं का होम डिलीवरी करा सकते है । सी एस सी के जिला प्रबंधक श्री प्रेम नारायण सिंह और श्री विजय गुलशन पांडेय ने बताया कि जिले में लोगो को कोविड वैक्सीन हेतु जागरूक करने हेतु विशेष वाहन चलाया जा रहा है। जो ग्रामीण क्षेत्र में जाकर लोगो को वैक्सीन हेतु जागरूक कर रहे है और कोविड-19 से किन उपायों को कर के बचा जा सकता है इसको वैन में संचालित टी वी के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। वैन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया जा रहा है। जिससे लोग घर पर ही रहे और सुरक्षित रहे। सी एस सी जिला प्रबंधक विजय गुलशन पांडेय जी ने बताया कि सी एस सी के विशेष वैन का संचालन जिले के समस्त ब्लॉक पर किया जाएगा जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग कोविड-19 से बचाव हेतु जागरूक हो सकें।












