गैर-इरादतन हत्या के फरार दो आरोपितो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
संकल्प सवेरा,शाहगंज / जौनपुर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मजडीहा गांव में मामूली विवाद में युवक की मारपीट में मे हुईं मौत के मामले में फरार नामजद तीन आरोपितो में दो को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेज दिया गया।
क्षेत्र के मजडीहा गांव में मंगलवार की रात मामूली विवाद में हुई मारपीट में पड़ोसियों ने 19 वर्षीय मोहम्मद सैफ़ पुत्र शमसाद की पिटाई कर दिया था। जिससे सैफ़ की मौके पर ही मौत हो गई थी।सैफ के दादा एकलाख अहमद पुत्र हसनैन की तहरीर पर गांव के तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तालाश कर रही थी कि शनिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने सक्रियता दिखाते हुए एस आइ जयप्रकाश यादव व हमराहियों के साथ दो आरोपितों जावेद व तबरेज पुत्रगण सुहेल अहमद को रोडबेज से कही भागने के फिराक में खड़े थे कि पुलिस ने गिरफ्तार कर धारा 304/323/504 के तहत चालान भेज दिया। अभी एक आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर है।












