गढ्ढों में तब्दील हो गया खुटहन- पट्टिनरेंद्रपुर मार्ग
संकल्प सवेरा जौनपुर। खुटहन चौराहे से पट्टिनरेंद्रपुर चौराहे तक लगभग 8 किमी की दूरी वाला मार्ग गढढे में तब्दील हो गया हैं।सड़क पर बड़े बड़े गढ्ढे हो गए हैं।मामूली बारिस में भी सड़क पर भीषण जल भराव हो जाता हैं। तमाम शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार बिभाग की ओर से सड़क निर्माण की और ध्यान नही दिया जा रहा हैं।
खुटहन चौराहे से शेरपुर ,रसूलपुर भिवरहाकलां होते हुए पट्टिनरेंद्रपुर तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो गया हैं।हर दस कदम पर सड़क पर बड़े-बड़े गढ्ढे हो गए हैं।जिसमे आए दिन वाहन सवार गिरकर चुटहिल होते रहते हैं।पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि सड़क की दुर्दशा के कारण अब लोग इस सड़क से आवागमन करने से कतराने लगे हैं। हल्की बारिस के बाद इस मार्ग की स्थिति तालाब जैसी हो जाती हैं।
क्षेत्रीय लोगो का कहना है कि सड़क पर बने शेरपुर यूनियन बैंक के सामने व अन्य जगह जगह गढ्ढों में पानी भरने के बाद बाइक सवार सायकिल सवार गिरकर घायल हो जाते हैं।इसके आलावा पैदल चलने वाले लोग अक्सर संभल कर न चले तो भी चोटिल हो जाते हैं। सड़क अत्यधिक जर्जर होने से स्थानीय लोगो के साथ- साथ बाहर से आने वाले राहगीरों को भी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा हैं।स्थानीय लोगो ने बताया कि इस मार्ग के निर्माण को लेकर पूर्व मंत्री/ बिधायक शाहगंज शैलेन्द्र यादव ललई से की गई लेकिन कोई फर्क नही पड़ा मार्ग जस का तस बना हुआ हैं।












