ईट भट्ठे पर लावारिस बाइक मिलने से मचा हडकंप
संकल्प सवेरा,मीरगंज ।थाना के ग्राम पंचायत अमाई के एक ईट भट्ठे पर लावारिस मोटरसाइकिल मिलने से हड़कंप मच गया लोगों ने पुलिस को सूचना दिया तो मौके पहुंची पुलिस बाइक को कब्जे में ले लिया ग्रामीणों का कहना है कि ईट भट्टे पर इसके पहले भी गोकशी के लिए ले जा रहे एक ट्रक को पुलिस ने पकड़ा था फिर एक संदिग्ध परिस्थिति में बाइक मिलना किसी बडी घटना को अंजाम देना होना लग रहा है
मीरगंज थाना के ग्राम पंचायत अमाई के एक इट भट्ठे पर एक लावारिस बाइक मिलने से हडकंप मच गया सुबह ग्रामीणों ने काफी देर इंतजार किया जब किसी ने अपनी बाइक नहीं लिया तो उन्होंने पुलिस को सूचना दिया सूचना मिलने पर चौकी पुलिस मौके में पहुंचकर बाइक को कब्जे में ले लिया ग्रामीणों का कहना है कि इसी भट्टे पर 6 माह पहले गोकशी के लिए पशुओ को लाद रहे एक ट्रक को पुलिस द्वारा पकड़ा गया था पुलिस ने बाइक भी पुलिस पकड़ी थी हो सकता है यह बाइक भी गोकशी करने वालों की हो फिलहाल बाइक लावारिस मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है ग्रामीणों का कहना है कि गांव में भट्टे पर असामाजिक तत्व के लोग सक्रिय हैं गांव के चौकीदार व हल्का बीट के सिपाही अंजान बने हुए हैं।












